Practice question
Question
Directions For Questions
निर्देश: निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए व प्रश्नों के उत्तर दीजिये-
'गोदान' प्रेमचन्द जी की उन अमर कृतियों में से एक है, जिसमे ग्रामीण भारत की आत्मा का करुण चित्र साकार हो उठा है। इसी कारण कई मनीषी आलोचक इसे ग्रामीण भारतीय परिवेशगत समस्याओं का महाकाव्य मानते हैं, तो कई विद्वान इसे ग्रामीण - जीवन और कृषि संस्कृति का शोक गीत स्वीकारते हैं। कुछ विद्वान तो ऐसे भी हैं, जो इस उपन्यास को ग्रामीण भारत की आधुनिक 'गीता' तक स्वीकार करते हैं, जो कुछ भी हो, 'गोदान' वास्तव में मुंशी प्रेमचन्द का एक ऐसा उपन्यास है, जिसमे आचार - विचार, संस्कार और प्राकृतिक परिवेश, जो गहन करुणा से युक्त है, प्रतिबिंबित हो उठा है। डॉ. गोपाल रॉय का कहना है कि - 'गोदान' ग्राम जीवन और ग्राम संस्कृति को उसकी सम्पूर्णता में प्रस्तुत करने वाला अद्वितीय उपन्यास है, न केवल हिन्दी के वरन किसी भी भारतीय भाषा के किसी भी उपन्यास में ग्रामीण समाज का ऐसा व्यापक यथार्थ और सहानुभूतिपूर्ण चित्रण नहीं हुआ है। ग्रामीण जीवन और संस्कृति के अंकन की दृष्टि से इस उपन्यास का वही महत्त्व है, जो आधुनिक युग में युग जीवन की अभिव्यक्ति की दृष्टि से महाकाव्यों का हुआ करता था। इस प्रकार डॉ. रॉय गोदान को आधुनिक युग का महाकाव्य ही नहीं स्वीकारते वरन सर्वश्रेष्ठ महाकाव्य भी स्वीकारते हैं। उनके इस कथन का यही, आशय है कि प्रेमचन्द जी ने ग्राम जीवन से सम्बद्ध सभी पक्षों का न केवल अत्यंत विशदता से चित्रण किया है, वरन उनकी गहराइयों में जाकर उनके सच्चे चित्र प्रस्तुत कर दिए हैं। प्रेमचन्द जी ने जिस ग्राम जीवन का चित्र गोदान में प्रस्तुत किया है: उसका सम्बन्ध आज ग्राम - परिवेश से न होकर तत्कालीन ग्राम जीवन से है। ग्रामीण जीवन को वास्तविक आधार प्रदान करने के लिए प्रेमचन्द जी ने चित्र के अनुरूप ही कुछ ऐसे खाँचे अथवा चित्रफलक निर्मित किये हैं, जो चित्र को यथार्थ बनाने के लिए सहयोगी सिद्ध हुए हैं। ग्रामीण किसानो के घर - द्वार, खेत - खलिहान और प्राकृतिक दृश्यों का ऐसा वास्तविक चित्रण अन्यत्र दुर्लभ है।
'उपन्यास' में कौन सा उपसर्ग है?
Explanation
संस्कार में सम् उपसर्ग है जो कार शब्द से पहले लगकर नया अर्थ बनाता है।
Discussion
Comments
Please log in to join the discussion.
Login to commentNo comments yet. Be the first to start the discussion.