Sentence: A group of words , which makes complete Sense , is called a sentence .
( शब्दों का समूह जिसका पूर्ण अर्थ ( Complete Sense ) निकले Sentence कहलाता है ।)
Sentence के मुख्य तीन भाग होते हैं –
- Subject
- Verb
- Object
1.Subject : The subject answers the question : Who ?
हिन्दी के वाक्य में क्रिया के साथ ” कौन या किसने ” का उत्तर बताने वाले शब्द कर्ता कहलाता हैं ।
2.Verb : Verb tells something about subject .
कार्य को करना या होना क्रिया कहलाता हैं ।
3.Object : The object answers the question : What or Whom ?
हिन्दी के वाक्य में क्रिया के साथ “क्या या किसने ” का उत्तर बताने वाले शब्द कर्म कहलाते हैं ।
Sentence = Subject + Verb + Object( a ) She is reading a newspaper .( b ) Ram was a great leader .( c ) He is going to school .( d ) Mohan is our headmaster .
Simple Statement बनाने के लिए निम्नलिखित 5 मुख्य Structures का प्रयोग किया जाता है
- A. SUBJECT + VERB.
- ( a ) My legs are aching.
- ( b ) Something happened.
- ( c ) Birds fly.
- ( d ) Fire burs.
- B. SUBJECT + VERB + OBJECT .
- ( a ) I need a rest.
- ( b ) Five people are moving the piano.
- ( c ) Shyam has lost her pen.
- ( d ) We should help the poor.
- C. SUBJECT + VERB + COMPLEMENT .
- ( a ) This piano is heavy.
- ( b ) It Was a big problem.
- ( c ) He became a soldier.
- ( d ) Ram looks sad.
- D . SUBJECT + VERB + ADVERBIAL .
- ( a ) It is on my foot.
- ( b ) Their house is nearby.
- E . SUBJECT + VERB + OBJECT + OBJECT .
- ( a ) I lent him my book.
- ( b ) Ram give Sita a present .
THE KINDS OF SENTENCES
Meaning या Sense के आधार पर Sentences पाँच प्रकार के होते हैं :
1 . Assertive Sentence ( निश्चयात्मक वाक्य )
- A . Affirmative Sentence
- B . Negative Sentence
2 . Interrogative Sentence ( प्रश्नवाचक वाक्य )
- A . Yes / No Questions
- B . Wh – Questions
- C . Interrogative Negative Sentence
3 . Imperative Sentence ( आज्ञासूचक वाक्य )
4 . Exclamatory Sentence ( विस्मयसूचक वाक्य )
5 . Optative Sentence ( कामनासूचक वाक्य )
ASSERTIVE / DECLARATIVE SENTENCE
ये वाक्य किसी स्थिति का बोध कराते हैं अर्थात् सूचना देते हैं ।
A declarative Sentence can be either positive or negative .
एक घोषणात्मक वाक्य सकारात्मक भी हो सकता है और नकारात्मक भी ।
ऐसे वाक्यों को दो भागों में बाँटा गया हैं –
- A . Affirmative Sentence
- B . Negative Sentence
A . Affirmative Sentence (सकारात्मक वाक्य )
When the statement is positive and affirms something , it is called affirmative sentence . It asserts and declares something . It starts with a capital letter and ends with a period / full stop .
ये वाक्य किसी कार्य के होने की सूचना देते हैं ;
जैसे –
- ( a ) I go to school.
- ( b ) Spring comes after winter.
उपरोक्त वाक्य कथन को व्यक्त करते हैं । ये कुछ कहते हैं तथा किसी चीज़ की घोषणा करते हैं । ये सभी घोषणात्मक वाक्य हैं । ऐसे वाक्य बड़े अक्षर से आरंभ होते हैं तथा पूर्ण विराम चिन्ह से इनका अंत होता है ।
B . Negative Sentence (नकारात्मक वाक्य )
When the statement is negative and denies something , the sentence is called negative . The most Common Way to negate a sentence is by inserting ‘ not ‘ in the verb phrase .
( 1 ) इन वाक्यों से किसी कार्य के न होने की सूचना मिलती है । किसी वाक्य को नकारात्मक बनाने के लिए verb phrase के बीच not लगाया जाता है ;
जैसे –
- ( a ) I do not go to school .
- ( b ) Spring does not come before winter .
( 2 ) Negative Sentences में not या n’t हमेशा auxiliary verb के बाद आते हैं । यदि एक से अधिक auxiliary verbs हैं , तो not का प्रयोग प्रथम auxiliary के बाद किया जाता है ;
जैसे –
- ( a ) You should not have bothered .
- ( b ) This plate has not been washed .
( 3 ) not या n’t का प्रयोग main verb के बाद भी किया जाता है ;
जैसे –
- ( a ) The photos are not ready yet.
- ( b ) It is not very warm here .
( 4 ) No के साथ भी नकारात्मक वाक्य बनाए जा सकते हैं ;
जैसे –
- ( a ) Music is not allowed after ten .
- ( b ) No music is allowed after ten .
( 5 )केवल Noun या Noun + Adjective से पहले no का प्रयोग हो सकता है , Verb के साथ नहीं ;
जैसे –
- ( a ) The shops are no open . ( incorrect )
- ( b ) The shops are not open . ( correct )
( 6 ) Never के साथ भी नकारात्मक वाक्य बनाए जा सकते हैं । Never का अर्थ है – Not ever ( कभी नहीं ) ;
जैसे –
- ( a ) He never comes on time.
- ( b ) Ram never tells a lie.
INTERROGATIVE SENTENCE
A sentence that asks a question is called an interrogative sentence . It starts with a capital letter and ends with a question mark .
ऐसे वाक्य जो प्रश्न पूछने के लिए प्रयोग होते हैं , Interrogative sentences कहलाते हैं । ऐसे वाक्यों के अंत में प्रश्नवाचक चिह्न ( Sign of Interrogation = ? ) लगाया जाता है ।
ये वाक्य तीन प्रकार के होते हैं –
A . Yes / No Questions
Auxiliary verbs से प्रारंभ होने वाले प्रश्नवाचक वाक्य – ऐसे प्रश्नवाचक वाक्य जो auxiliary verbs से शुरू होते हैं , उनका जवाब Yes या No में दिया जा सकता है ,
जैसे–
- ( a ) Ram : Do you know me ?
- ( b ) Mohan : Yes , I know you .
- ( c ) Ram : Is he your brother ?
- ( d ) Mohan : No , he is not my brother .
B . Wh – Questions
Wh – questions cannot be answered with ‘ Yes ‘ or ‘ No ‘ . These start with a question word such as why , which , where , who , what etc .
Wh – how से शुरू होने वाले प्रश्नवाचक वाक्यों में कुछ Question words का प्रयोग किया जाता है । ये words how , what , when , where , who , whose , why और which आदि हो सकते हैं । ऐसे प्रश्नवाचक वाक्य जिनमें question words के साथ auxiliaries का प्रयोग हो उनका जवाब Yes या No में नहीं दिया जा सकता , बल्कि पूर्ण वाक्य के साथ देना पड़ता है ;
जैसे –
- ( a ) Ram : What is your name ?Mohan : My name is Ram .
- ( b ) Ram : Who has stolen my book ?Mohan : Shyam has stolen your book .
C . Interrogative Negative Sentence
We make a question negative by putting n ‘ t after the auxiliary .
ऐसे वाक्य जिनमें question के साथ – साथ नकारात्मक भाव भी प्रकट होता हो Interrogative Negative Sentences कहलाते हैं । किसी भी वाक्य को auxiliary के बाद not लगाकर Interrogative Negative में बदला जा सकता है ;
जैसे –
- ( a ) Have you done it yet ? ( interrogative )
- ( b ) Haven ‘ t you done it ? ( Interrogative Negative)
- ( c ) What went wrong ? ( interrogative )
- ( d ) What didn ‘ t go wrong ? ( Interrogative Negative)
IMPERATIVE SENTENCE
An imperative Sentence expresses a Command , a request or an advice . It starts with a capital letter and ends with a period . The most typical and most commonly used imperatives are second person imperatives , and these do not have a subject .
ये वाक्य आदेश ( Command or Order ) , प्रार्थना ( Request ) , सुझाव ( Suggestion ) , परामर्श ( Advice ) और निषेध ( Prohibition ) आदि के भाव प्रकट करते हैं । Imperative sentences के अंत में Fullstop ( . ) लगाया जाता है ।
याद रखें – Imperative Sentences हमेशा Present Indefinite Tense से शुरू होते हैं । ऐसे वाक्यों में Subject ‘You’ प्रायः लुप्त रहता है , पूरा वाक्य ही Predicate होता है ;
जैसे –
- ( a ) Look at the map .
- ( b ) Work hard to pass .
- ( c ) Please bring me a glass of water .
- ( d ) Let him play .
- ( e ) Do not make a noise .
✸Imperative Sentences बनाने के नियम
1 . ये वाक्य Verb की First Form से शुरू होते हैं ।
2 . नकारात्मक वाक्यों में Verb से पहले Do not या Never का प्रयोग किया जाता है ।
- ( a ) Do not play on the road .
- ( b ) Never tell a lie .
Note – यदि contrast / emphasis को प्रकट करना हो , तो subject ‘you’ का प्रयोग किया जा सकता है ,
जैसे –
- ( a ) You do as you are told .
- ( b ) You Wash the dishes today and I’ll wash them tomorrow.
3 . Always का प्रयोग वाक्य के आरंभ में किया जाता है ;
जैसे –
- ( a ) Always speak the truth .
- ( b ) Always show humility to the guests .
4 . कभी – कभार third person के subjects भी imperative Sentences में देखने को मिलते हैं ;
जैसे –
- ( a ) Children keep quiet .
- ( b ) Those who want to go to the exhibition stand aside .
5 . यदि imperatives को more persuasive बनाना हो , तो do का प्रयोग किया जाता है ;
जैसे –
- ( a ) Do sit down .
- ( b ) Do let ‘s have tea now .
6 . ऐसे imperative Sentences जिसमें first और third person का प्रयोग दिखाना हो अथवा वाक्य के आरंभ में ‘आओ’ या ‘चलो’ हो या वाक्य के अंत में ‘दो’ हो , तो Let का प्रयोग किया जाता है । Let का अर्थ होता है – अनुमति देना । Let के बाद हमेशा Pronoun का Objective case लगाएं ;
जैसे –
- ( a ) Let me go , please .
- ( b ) Let’s get the work done .
- ( c ) Let’s go out for a walk .
EXCLAMATORY SENTENCE
An exclamatory sentence expresses a sudden strong feeling of joy , Sorrow , Wonder or Anger etc . It starts with a capital letter and ends with an exclamation mark .
A . ये वाक्य आश्चर्य ( Wonder ) , शोक ( Sorrow ) , खुशी ( Joy ) और प्रशंसा ( Applause ) के भाव प्रकट करते हैं । Exclamatory sentences के अंत में Sign of Exclamation ( ! ) लगाया जाता है ,
जैसे –
- ( a ) Hurrah ! I have stood first .
- ( b ) What a beautiful stroke it was !
- ( c ) How pretty she looks in this dress !
- ( d ) How fast he drives !
B . कभी – कभी इन वाक्यों में Verb का प्रयोग भी नहीं होता ;
जैसे –
- ( a ) What a shame !
- ( b ) What a pleasant day !
OPTATIVE SENTENCE
( An optative Sentence expresses a wish , prayer or a desire . ) Optative Sentences ‘good wishes , desires’ और ‘curse’ आदि के भाव प्रकट करते हैं । ऐसे वाक्यों से कामना , आशीर्वाद , शाप आदि का बोध होता है ;
जैसे –
- ( a ) May God bless him with a son !
- ( b ) Long live our nation !
Optative Sentences बनाने के नियम
1 . ‘ भगवान करे ‘ के लिए May का प्रयोग किया जाता है । इसके लिए याद रखें –
May + Pronoun ‘ you ‘ + Verb + !
जैसे –
- ( a ) May you live long !
- ( b ) May you succeed in the examination !
2 . ‘मेरी इच्छा है कि’ के लिए I wish का प्रयोग का प्रयोग होता है और यहाँ I के साथ was की बजाए were का प्रयोग किया जाता है ;
जैसे –
- ( a ) I wish I were a bird !
- ( b ) I wish I were a millionaire !
3 . I wish के स्थान पर Would that का प्रयोग भी किया जाता है ;
जैसे –
- ( a ) Would that my brother were alive !
- ( b ) Would that I not wasted my money !